भोपाल से नहीं चौपाल से चलती है सरकार-शिवराज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खंडवा। पंधाना विधानसभा के ग्राम बड़ोदा अहीर में जननायक टंट्या भील मामा की गौरव यात्रा का शुभारम्भ करने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने स्मारक पहुंचकर टंट्या मामा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल धी की भारत जोड़ो यात्रा के यहां आगमन के ठीक एक दिन पहले जिले में आए मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने जननायक टंट्या मामा के स्वजनों से भी चर्चा कर उनका सम्मान किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने पंधाना पहुंचकर आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए लागू पेसा एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अब गांव का भविष्य भोपाल से नहीं चौपाल से तय होगा। इससे गरीब और जनजाति वर्ग के जीवन में तेजी से बदलाव हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने पंधाना से टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ोदा अहीर तक सड़क निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए 28 करोड़ रुपए शासन ने स्वीकृत किए हैं।
उन्होंने मंच से कलेक्टर अनूपकुमार सिंह, एसपी विवेक सिंह और जिला आबकारी अधिकारी से कहा कि अवैध शराब की बिक्री रोकें। मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि गांव में बड़ौदा किराना दुकान पर शराब बिक रही है। क्या यह सही है। गांव में शांति निवारण समिति बनेगी। जो छोटे मामलों का निराकरण करेगी। इससे गांव और समुदाय में समरसता बढ़ेगी। पुलिस को भी गांव में किसी व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज होने वाली रिपोर्ट की सूचना समिति को देना होगा। आंगनबाड़ी, स्कूल का संचालन ठीक हो यह ग्राम सभा देखेगी। मामा यहां पेसा कानून की जानकारी देने मास्टर बनकर आया है। आपने चौथी बार मुख्यमंत्री बनाया है। आपका जीवन बदले इसमें मैं कोई कसर नहीं रखूंगा। सीएम ने कहा कि मां ,बहन की इज्जत हमारे लिए सर्वोपरि है। इन पर गलत नजर रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मध्य प्रदेश में गुंडे-बदमाश कुचल दिए जाएंगे। हम सरकार चलाने का नया ढंग शुरू कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...