Frog in the juice : जूस में मिला मरा हुआ मेढ़क, फूड सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल

Date:

Frog in the Juice: Dead Frog Found in Juice; Serious Questions Raised Over Food Safety

 

Frog in the juice: जूस पीने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। क्योंकि इनमें मरे हुए कीड़े निकल रहे हैं। कोरबा के घंटाघर चौपाटी में एक जूस दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ के भीतर से मरा हुआ मेंढक दिखने से अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान पर जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा गया, तभी उसमें से मृत मेंढक दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद ग्राहक और राहगीर स्तब्ध रह गए।

बताया जा रहा है कि चौपाटी समिति के अध्यक्ष ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए संबंधित दुकान का नाम लेकर लोगों से वहां से बर्फ या किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री न खरीदने की नसीहत दी।

लोगों की मांग है कि संबंधित दुकान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पूरे क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा की सघन जांच अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि दूषित बर्फ और खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें फूड पॉयजनिंग, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related