CG Government News: A Major Boost for the Sai Government in Chhattisgarh—Government Exchequer Receives 14% More Revenue.
CG Government News: छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में जमीन से निकलने वाले खनिजों (जैसे कोयला और लोहा) से ₹16,625 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। यह निर्धारित लक्ष्य का 98 प्रतिशत है और पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शी नीतियों, तकनीकी नवाचार और सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। यह प्रदर्शन न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि राज्य की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी संकेत है।
खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने बताया कि, पिछले पांच वर्षों में खनिज राजस्व की औसत वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) जहां 6 प्रतिशत रही, वहीं इस वर्ष 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
राजस्व वृद्धि के पीछे NMDC Limited सहित अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के लिए डिस्पैच रूट्स का बेहतर प्रबंधन, खनन गतिविधियों की निगरानी में तकनीक का व्यापक उपयोग और ‘खनिज 2.0’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का सफल क्रियान्वयन शामिल है।
सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में गौण खनिजों को भी ‘खनिज 2.0’ प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है। इसके साथ ही, खनिज परिवहन की निगरानी के लिए वीटीएस (VTS), आई-चेक गेट्स और ड्रोन तकनीक का दायरा बढ़ाया जाएगा, जिससे अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।

