खैरागढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी स्वर्गीय देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि

Date:

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की 13वीं कार्यक्रम के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री अमरजीत सिंह भगत खैरागढ़ स्थित उनके निवास स्थान कमल विलास पैलेस पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर स्वर्गीय देवव्रत सिंह के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ स्थित स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निवास स्थान कमल विलास पैलेस पहुंचे।

 

दिग्विजय सिंह ने यहां स्वर्गीय देवव्रत सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि देवव्रत सिंह से हमारे परिवारिक रिश्ते थे, मेरे साथ देवव्रत के काफी करीबी संबंध रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

स्वर्गीय देवव्रत सिंह की 13वीं कार्यक्रम के अवसर पर राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत भी आज कमल विलास पैलेस पहुंचे जहां उन्होंने देवव्रत सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि जब देवव्रत सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब उनकी बॉडी में काम करने का अवसर मिला।

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी उन्होंने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के साथ काम किया है , वे काफी सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। खैरागढ़ रियासत के राजा एवं विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के 13वीं कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में आला नेताओं के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित हुए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related