REVIEW PETITION : Umar Khalid gets another setback from the Supreme Court
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। उनकी तरफ से दायर समीक्षा याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
ये याचिका उस पुराने फैसले को लेकर थी, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार किया गया था। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि 5 जनवरी 2026 के फैसले पर दोबारा विचार करने का कोई ठोस आधार नहीं है।
इस केस में कई आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन उमर खालिद और शरजील इमाम को अभी भी राहत नहीं मिली है। कोर्ट पहले ही कह चुका है कि गवाहों की सुनवाई पूरी होने के बाद ही आगे जमानत पर विचार हो सकता है।

