सीएम बघेल के तीखे तेवर का असर, आईजी डांगी ने रेंज के अफसरों की बैठक, दिए यह सख्त निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में अपराध और अपराधियों की बढ़ती तादाद को लेकर बेहद तीखे तेवर दिखाए थे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि मुझे सख्ती के लिए मजबूर ना करें। सीएम बघेल के इस तेवर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम बघेल ने कहा है कि प्रदेश में पुलिसिंग नजर आनी चाहिए, काम में कसावट होनी चाहिए और आम लोगों में भयमुक्त वातावरण का अहसास होना चाहिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीखे तेवर के बाद आज बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक आहूत की। आईजी डांगी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कानून व्यवस्था और अपराध पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाए। बैठक में मुख्य रुप से गांजा तस्करी और हुक्का बारों पर कारवाई करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा जनदर्शन में आए शिकायतो का रिकार्ड और समाधान के निर्देश दिए है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों गृह विभाग की बैठक में कड़े निर्देशों के बाद पुलिस विभाग में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आज बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। इसमें संभाग में गुंडागर्दी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विशेष तौर पर ध्यान रखने जैसे निर्देश पुलिस अफसरों को दिए हैं।ताकि शांति व्यवस्था बने रहे।

नशेड़ियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

वही नशा को लेकर काफी चिंता जताते हुए कहा है कि गांजा तस्करी और हुक्का बारों पर सख्ती से कार्रवाई करें किसी भी सूरत में नशे का व्यापार पनपना नहीं चाहिए ।इस बार आईजी ने एक विशेष निर्देश पुलिस अफसरों को दिए हैं कि गांजा बिक्री के खिलाफ शक्ति के साथ कार्रवाई तो होगी ही लेकिन इस बार गांजा सेवन करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related