CG Sex Racket Busted: Sex racket busted at Baba Lodge!
CG SEX RACKET BUSTED : दुर्ग जिले के छावनी थाना अंतर्गत बाबा लॉज में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन युवक-युवती को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लॉज में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।
पुलिस ने बताया की कथित सेक्स रैकेट का संचालन मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा था।
पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसे एप की जानकारी मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में युवतियों की तस्वीरें और संपर्क संबंधी जानकारी मौजूद थी।
आशंका जताई जा रही है कि इसी प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल छावनी पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

