कांग्रेस लागू करने जा रही है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ फॉर्मूला, क्या है इसके पीछे की रणनीति, पढ़िए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। देश में अब चुनाव की बयार बहने वाली है। ऐसे में भाजपा और मोदी सरकार को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस इस बार कुछ नई रणनीति पर काम कर रही है। साल 2022 में उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में चुनाव होना है, इसके बाद साल 2023 में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों का चुनाव शुरु हो जाएगा। साल 2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है, उनमें से केवल पंजाब ही एकमात्र राज्य है, जहां पर कांग्रेस की सत्ता है, तो इधर छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार है।

जाहिर है कि भाजपा जिन राज्यों में स्थापित है, वहां सरकार लाने की कोशिश करेगी, तो जहां पर सरकार नहीं है, वहां ज्यादा ता​कत झोकेंगी। अब सवाल यह है कि कांग्रेस भाजपा के जबड़े से जीत को कैसे छिन पाएगी। इन तमाम बातों को समझते हुए कांग्रेस के रणनीतिकारों ने नए फॉर्मूले को लागू करने का मन बनाया है।

हालांकि नए फॉर्मूले यानी ‘एक व्यक्ति, एक पद’ को फिलहाल राजस्थान में लागू करने का निर्णय लिया गया है। यदि कांग्रेस ने इस पर अमल किया, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कई समर्थकों की मंत्रिमंडल से विदाई हो सकती है। वजह, मंत्री पद के साथ ही उनके पास संगठन के अन्य पदों की जिम्मेदारियां भी हैं।

बहरहाल कांग्रेस भावी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक मंथन कर रही है, जिस पर अंतिम मुहर कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर ही लगेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related