आज शाम दिल्ली जाएंगे सीएम भूपेश, कल सोनिया गांधी की अगुवाई में होगी यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। भूपेश बघेल शुक्रवार को दिल्ली में हो रही कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय होगी।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में उनके पास संगठन और पार्टी की चुनावी मशीनरी से समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले एक महीने में चार बार उत्तर प्रदेश जा चुके हैं। लखीमपुर खीरी हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश में काफी आक्रामक रूप से सक्रिय हुई कांग्रेस ने एक माहौल बना दिया है। पिछले दिनों विभिन्न क्षेत्रों से निकली प्रतिज्ञा यात्राओं के जरिए कांग्रेस ने शुरुआती चुनावी घोषणाओं को लोगों के बीच पहुंचाने की कोशिश की है।

पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है, अब उनके पास संगठन का ढांचा और मुद्दे तैयार हैं। ऐसे में शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक में पार्टी उस रणनीति को अंतिम रूप देगी, जिसके तहत उसे चुनाव अभियान का संचालन करना है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

गठबंधन की संभावना पर भी बात होगी
बताया जा रहा है, इस बैठक में चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना पर भी बात होगी। कई नेताओं को लग रहा है, भाजपा से नाराज मतदाता कई राजनीतिक दलों में बंट जाएंगे तो पार्टी को नुकसान होगा। ऐसे में कुछ स्थानीय राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना ठीक होगा। वहीं कुछ नेता अकेले दम पर चुनाव में उतरने के पक्ष में है। कांग्रेस ने पिछली बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको मुंह की खानी पड़ी।

रात 8 बजे रवाना होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात 8 बजे की नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना होंगे। वे 10 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे। रात में वे छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। सुबह सोनिया गांधी के आवास पर बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है, इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौट आएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related