ED RAID BREAKING : Madan Mitra’s premises raided, team also reached Abhishek Banerjee’s house
रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार सुबह बड़ा भूचाल आ गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक मदन मित्रा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले और नौकरी के बदले रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़ी है।
सूत्रों के मुताबिक, मदन मित्रा के करीब 7 ठिकानों पर ईडी की टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में कुछ नकदी, दस्तावेज और कई बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है।
CHHATTISGARH : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नवीन
इधर, टीएमसी महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर भी कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के सिलसिले में की गई। टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अभिषेक के घर पहुंचीं और कुछ देर बाद वहां से रवाना हो गईं।
ईडी की जांच में पहले गिरफ्तार किए गए नेताओं और आरोपियों से पूछताछ के दौरान मदन मित्रा का नाम सामने आया था। इसके बाद एजेंसी ने कार्रवाई तेज करते हुए छापेमारी शुरू की। फिलहाल जांच जारी है और आगे कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
