CG LIQUOR SCAM RAID : धमतरी में ED की दबिश, किसके बंगले तक पहुंची जांच?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR SCAM RAID : ED raids Dhamtari, whose bungalow did the investigation reach?

धमतरी। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच अब धमतरी तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरि के बंगले पर दबिश दी। जांच के दायरे में उनके पति और आबकारी विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर नवीन सिंह तोमर भी बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित E-3 बंगले पर पहुंची और दस्तावेजों सहित अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर और भुगतान में गड़बड़ी के मामले में बताई जा रही है।

जांच में आरोप है कि शराब दुकानों में कर्मचारियों की संख्या, उपस्थिति, ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त कार्यदिवसों के नाम पर बिलों में कथित गड़बड़ी कर अतिरिक्त भुगतान कराया गया। इस मामले में नवीन सिंह तोमर सहित कई लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने की जानकारी है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, भुगतान प्रक्रिया से जुड़े कथित कमीशन की भी जांच की गई है। जांच दस्तावेजों में नवंबर 2023 में 28.80 लाख रुपये नकद बरामद होने का उल्लेख है, जिसे कथित रिश्वत से जोड़कर जांच की गई।

फिलहाल ED की टीम बंगले में रिकॉर्ड खंगाल रही है। कार्रवाई में क्या बरामद हुआ और जांच में आगे कौन-कौन से नाम सामने आते हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : मेडिकल छात्र की मौत से मचा हड़कंप

CHHATTISGARH : Death of medical student creates stir भिलाई। स्मृति...

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : भूपेश का अमित शाह पर बड़ा आरोप!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's big allegation on Amit...

DELIMITATION BILL 2026 : परिसीमन बिल पर कैबिनेट की मुहर!

DELIMITATION BILL 2026 : Cabinet approves delimitation bill! रायपुर डेस्क।...