CG BREAKING : New order implemented in the Education Department!
रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य सूचना आयोग से जुड़े मामलों में देरी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब प्रदेश के हर संयुक्त संचालक (JD) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो आयोग से आने वाले नोटिस, जवाब और कार्रवाई की पूरी निगरानी करेगा।

BRIJMOHAN LETTER TO CM : 660 पुलिस पद खाली, राजधानी कितनी सुरक्षित?
डीपीआई ने साफ निर्देश दिए हैं कि ई-ऑफिस और आधिकारिक ई-मेल की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आयोग से आने वाले किसी भी नोटिस या पत्र पर तुरंत कार्रवाई हो सके। विभाग का मानना है कि इससे आरटीआई और राज्य सूचना आयोग से जुड़े मामलों का समय पर निपटारा होगा, जवाबदेही बढ़ेगी और लंबित मामलों में देरी कम होगी।
