CHHATTISGARH : वायरल VIDEO पर युवक की सफाई!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Young man’s clarification on viral video!

धमतरी। धमतरी में पुलिस और युवक के बीच हुए विवाद का वायरल वीडियो अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर उठे सवालों के बीच अब वीडियो बनाने वाले युवक ने खुद सामने आकर सफाई दी है।

युवक ने नया वीडियो जारी कर कहा कि उसका मकसद पुलिस की छवि खराब करना नहीं था। उस रात जो कुछ हुआ वह अचानक हुई घटना थी और वह सिर्फ अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

CG VIRAL VIDEO : 2 लाख लेकर छोड़ दिए शिकारी?

युवक के मुताबिक 5 जून की रात वह अपने परिवार के साथ फिल्म देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के लिए रोका। बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ती गई और थाना प्रभारी से भी बहस हो गई।

युवक ने माना कि उसे पुलिस जांच में और बेहतर सहयोग करना चाहिए था। उसने यह भी दावा किया कि वायरल वीडियो के कुछ हिस्सों को एडिट करके अलग-अलग संदर्भों में सोशल मीडिया पर फैलाया गया, जिससे उसे व्यक्तिगत परेशानियों का सामना करना पड़ा और पुलिस विभाग की छवि पर भी असर पड़ा।

ISRAEL JOB VACANCY : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां

युवक ने कहा कि अब उसने सभी जरूरी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। साथ ही लोगों से मामले को ज्यादा तूल नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

बता दें कि यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास का है। वायरल वीडियो में युवक और पुलिस के बीच तीखी बहस दिखाई दी थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी चर्चा में रहा।

इधर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने तीन डीएसपी की जांच कमेटी गठित की है। कमेटी सभी पक्षों के बयान लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : NMC ने छत्तीसगढ़ की 1530 MBBS सीटों को दी मंजूरी

CHHATTISGARH : NMC approves 1530 MBBS seats in Chhattisgarh रायपुर।...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : बस्तर डूबा, रायपुर सूखा!

CHHATTISGARH RAIN ALERT : Bastar submerged, Raipur dry! रायपुर. बारिश...