ISRAEL JOB VACANCY : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ISRAEL JOB VACANCY : 3500 jobs in Israel for the youth of Chhattisgarh

रायपुर डेस्क। एक तरफ इजराइल और ईरान के बीच तनाव और हमले जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। दुर्ग जिला प्रशासन ने इजराइल में 3500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के जरिए भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने करीब 1.99 लाख रुपए तक वेतन मिलेगा।

KHAN SIR RELIEF : खान सर को कोर्ट से राहत!

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास केयर गिविंग से जुड़ा प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इसके अलावा ANM, GNM, BSc Nursing, Physiotherapy, Nurse Assistant या General Duty Assistant जैसी योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की उम्र 25 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम 10वीं पास होना जरूरी है और इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 3 साल की वैधता वाला पासपोर्ट भी होना चाहिए।

TRUMP WARNING : ट्रंप की नेतन्याहू को चेतावनी! जल्द पड़ जाओगे अकेले…

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट, पुलिस क्लियरेंस और अंत में इजराइल के नियोक्ता द्वारा ऑनलाइन इंटरव्यू शामिल होगा।

नियुक्ति शुरुआती तौर पर 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। नौकरी के दौरान आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा, राष्ट्रीय अवकाश और वार्षिक छुट्टियों जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। हालांकि जो लोग पहले इजराइल में काम कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : NMC ने छत्तीसगढ़ की 1530 MBBS सीटों को दी मंजूरी

CHHATTISGARH : NMC approves 1530 MBBS seats in Chhattisgarh रायपुर।...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : बस्तर डूबा, रायपुर सूखा!

CHHATTISGARH RAIN ALERT : Bastar submerged, Raipur dry! रायपुर. बारिश...