FLIGHT SMOKE INCIDENT : दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 4 यात्री घायल

Date:

FLIGHT SMOKE INCIDENT : Major accident averted at Delhi IGI Airport, 4 passengers injured

नई दिल्ली। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर रविवार तड़के बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। ज्यूरिख जा रही स्विस एयर की फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर थी, तभी अचानक लेफ्ट लैंडिंग गियर से धुआं उठने लगा।

पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए टेकऑफ रोक दिया और एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इसके बाद जो हुआ, उसने सबको डरा दिया एक साथ 7 इमरजेंसी गेट खोले गए और यात्रियों को स्लाइड से बाहर निकाला गया।

फ्लाइट में 232 लोग सवार थे, जिनमें से 227 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस अफरा-तफरी में 4 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें मेदांता अस्पताल भेजा गया।

मौके पर फायर टेंडर और मल्टी एजेंसी टीम तुरंत पहुंची और हालात को कंट्रोल किया गया। अगर पायलट समय रहते फैसला नहीं लेते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related