CG SUICIDE CASE : शिक्षक की मौत का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Suicide Case: Contractor Accused in Teacher’s Death Arrested!

CG SUICIDE CASE : बीजापुर के पालनार के प्रधानपाठक राजू पुजारी ने जान देने से पहले जो सुसाइड नोट छोड़ा, उसमें ठेकेदार, इंजीनियर से लेकर DEO और DMC तक कई बड़े नाम लिखे गए हैं।

इस संवेदनशील मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार देवाशीष मण्डल को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में न्याय को लेकर उम्मीद जगी है।

प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और मामले को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related