CHHATTISGARH : CMO suspended! This mistake proved costly.
रायपुर। बिलाईगढ़ नगर पंचायत के प्रभारी CMO यशवंत देवांगन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभागीय आदेश के मुताबिक, वूमेन फॉर टी का भुगतान लंबित रखने, परिषद के निर्धारित एजेंडा क्रमांक 21 में कट-टू-कट कर मूल विषय की जगह अन्य विषय पेश करने और स्वच्छता दीदियों के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार के मामले में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है।
CG HUMAN TRAFFICKING : 10 ठिकानों पर रेड! महासमुंद में मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा
निलंबन अवधि में देवांगन का मुख्यालय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, बिलासपुर कार्यालय तय किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
