CHHATTISGARH : Comment on Ram… uproar in the campus!
बिलासपुर. बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों पर भगवान राम और भगवान परशुराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद कैंपस का माहौल गर्म हो गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात विवेकानंद हॉस्टल में व्हाट्सएप पर की गई एक टिप्पणी से मामला शुरू हुआ। विरोध करने पर कुछ छात्रों के बीच झड़प की स्थिति भी बन गई।
घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया और जांच कमेटी गठित कर दी है।
इधर विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर FIR दर्ज करने की मांग की है और साफ चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
लगातार विवादों के चलते अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कैंपस में बार-बार ऐसे मामले क्यों सामने आ रहे हैं।

