CG HEATWAVE : Rajnandgaon is among the top 7 hottest cities in the world, Raipur is also included in the list.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब बर्दाश्त के बाहर जा चुकी है। सूरज की धूप नहीं, सीधे आग बरस रही है। शनिवार को राजनांदगांव 45.5°C के साथ दुनिया के सबसे गर्म शहरों में 7वें नंबर पर पहुंच गया।
रायपुर भी पीछे नहीं रहा यहां पारा 45.6°C तक पहुंच गया और टॉप-15 ग्लोबल हॉट सिटीज में जगह बना ली। दोपहर होते-होते हालात ऐसे थे कि 2:30 बजे ही तापमान 43.8°C पार कर गया।

मौसम विभाग का साफ कहना है राहत अभी नहीं मिलेगी। रविवार को भी तापमान में खास गिरावट नहीं होगी और प्रदेश के मध्य हिस्सों में लू जैसे हालात बने रहेंगे।
हालांकि बस्तर संभाग में हल्की बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जरूर जताई गई है, लेकिन बाकी इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहेगा।
यानी आने वाले दिनों में भी छत्तीसगढ़ को तपती भट्टी से गुजरना होगा।

