RAIPUR SUICIDE CASE : 5-year relationship ends, serious allegations against girlfriend in suicide note
रायपुर. रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में धोखा मिलने से टूटे युवक ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव में रहने वाले कोमल वर्मा ने 24-25 अप्रैल की रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर में पिता और भाई सो रहे थे, जबकि मां बाहर गई हुई थी।
मामले को और गंभीर बना देता है युवक का सुसाइड नोट। उसमें उसने लिखा कि वह 2019 से रिलेशनशिप में था, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड एक साथ 3-4 लड़कों से बात करती थी। उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले।
नोट में उसने यह भी लिखा कि उसके इस कदम के लिए परिवार जिम्मेदार नहीं है। साथ ही उसने यह भी कहा कि यह फैसला उसने खुद लिया है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

