K Kavitha Party launch: KCR की बेटी K Kavitha ने लॉन्च की पार्टी, सियासत गरमाई! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

K Kavitha Party Launch: KCR’s daughter K Kavitha launches a party; political temperatures rise!

K Kavitha Party launch: पूर्व बीआरएस सांसद, एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कल्वाकुंतला कविता ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS) का एलान कर दिया है।

इसके साथ ही कविता ने अपने पिता के नेतृत्व वाली ‘भारत राष्ट्र समिति’ (BRS) से अपना निर्णायक और अंतिम अलगाव कर लिया है।

कविता के बीआरएस को छोड़ने की वजह उनके अपने भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. तारका रामा राव के साथ उनके मतभेद थे। जिन्हें अक्सर चंद्रशेखर राव के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जाता है।

कविता की पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति के पूर्व नाम से मिलता-जुलता है। जिसे कभी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) कहा जाता था।

कविता ने पिता के. चंद्रशेखर राव और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली मौजूदा कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की “केसीआर (राव को इसी नाम से जाना जाता है) बदल गए हैं और अब वे पहले जैसे नेता नहीं रहे।

उन्होंने बताया कि केसीआर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं और जनता की किसी भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पार्टी के लॉन्च के अवसर पर के. कविता ने कहा कि वह राज्य के लोगों के लिए पांच बिंदुओं – शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, व्यापार और सामाजिक न्याय पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related