Priyanka Gandhi : योगी सरकार पे लगाए गंभीर आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Priyanka Gandhi: Levels Serious Allegations Against the Yogi Government!

Priyanka Gandhi : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर की घटना पर सियासत तेज हो गई. विपक्ष इस घटना को लेकर योगी सरकार को घेरने में जुट गया है।

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा की उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले केस दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता की प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है।

भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।

महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं।

उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई।

देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related