STRANGER MEETUP PARTY : रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

STRANGER MEETUP PARTY : Ruckus over ‘Stranger Party’ in Raipur!

रायपुर. रायपुर में होने जा रही ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। न्यू राजेंद्र नगर के एक कैफे में इस इवेंट की तैयारी थी, लेकिन जैसे ही कैफे संचालक को असली जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत बुकिंग कैंसल कर दी।

मामला यहीं नहीं रुका… बुकिंग रद्द होने के बाद भी सोशल मीडिया पर इस पार्टी का प्रमोशन तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में अनजान लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी, स्पीड डेटिंग और एंट्री फीस जैसी बातें खुलकर लिखी गई हैं।

वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़कियां डांस करती और नए लोगों से मिलती दिख रही हैं। इसी के बाद बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है और साफ कहा है कि ऐसे आयोजनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वरना वे खुद विरोध करेंगे।

पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि संदिग्ध या विवादित आयोजनों को परमिशन नहीं दी जाएगी। अब देखना ये है कि इस ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ का मामला आगे क्या मोड़ लेता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related