Special lecture on “Rocks and Minerals” concludes at MATS University.
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ज्ञानेश्वर सिंह, भूवैज्ञानिक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण थे। उन्होंने चट्टानों एवं खनिजों की उत्पत्ति, वर्गीकरण, पहचान, आर्थिक महत्व तथा आधुनिक खनिज अन्वेषण तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भूविज्ञान की खनन उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका तथा सतत् खनन की आवश्यकता से भी अवगत कराया। व्याख्यान के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ से अपने तकनीकी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
कार्यक्रम का आयोजन माइनिंग इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शाकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. बृजेश पटेल तथा कुलसचिव गोकुलनंदा पंडा ने विभाग की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के संकाय सदस्य डॉ. संदीप साहू, चोमन आदिल एवं लोकमान्य पटेल का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
