RAHUL GANDHI PC: राहुल ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi PC: Rahul held a press conference with the protesters at Jantar Mantar!

 

 

RAHUL GANDHI PC: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर न केवल सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, बल्कि जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

इसी क्रम में वह बुधवार को प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं को मीडिया के सामने लाए।

राहुल गांधी  ने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी-पैलेट गन से हमला किया गया।

राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा।

राहुल गांधी ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया। इनका लगातार शोषण हो रहा है। ये बच्चे देश के भविष्य के लिए लड़े। इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं। लोकतंत्र के लिए ये बच्चे लड़े, इसके लिए इनका धन्यवाद।

राहुल ने कहा कि मुझे सभी युवाओं पर गर्व है। उन्होंने भारत के भविष्य और संविधान की रक्षा की।

राहुल ने आरोप लगाया कि पहले छात्रों के घर गुंडे भेजना, 15 साल की एक लड़की से जबरन माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार करना पूरी तरह से बेतुका और अस्वीकार्य है।

हम ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं जो सही तरीके से काम करे, परीक्षा पेपर लीक रुकें और देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related