KANKER BEAR ATTACK: Brother and sister lose their lives in bear attack!
KANKER BEAR ATTACK: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला-लरगांव स्थित स्कूल के पास के जंगल में मादा भालू ने अचनाक हमला कर भाई और बहन की जान ले ली।
वहीं, दूसरी घटना में भालू के हमले से एक महिला की भी मौत हो गई। यह घटना भी नरहरपुर वन परिक्षेत्र के गवरसिल्ली गांव की है। मृतकों की पहचान हलालखोर जुर्री (45), चमरीन जुर्री (40) और सोरिन जुर्री (30) के रूप में हुई है। तीनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि मादा भालू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि भालू बच्चे की मौत के बाद से आक्रोशित थी। वन विभाग ने रायपुर से टीम बुलाई। टीम ने भालू को बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने भालू को पकड़कर खूब पीटा।
