CG CRIME NEWS : ऑटो चालक ने युवती से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Auto-rickshaw driver commits brutal assault on young woman; accused arrested.

CG CRIME NEWS : राजधानी के कबीर नगर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता  23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे  अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूछताछ में पीड़िता ने  बताया कि रास्ता भटकने के दौरान वह रात करीब 8–9 बजे यदुवंशी चौक के पास पहुंच गई थी।

उसने एक ऑटो रुकवाया और ऑटो चालक ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे घर छोड़ देगा, लेकिन रास्ता बदलकर एक सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) और 351(2) के तहत अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी व मैदानी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान ऑटो चालक पंकज पांडे (35 वर्ष) के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related