Airport Flight Fire News: Chaos Erupts at the Airport!
AIRPORT FLIGHT FIRE NEWS : दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल हो गया, जिसकी वजह से फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।
विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया, वहीं दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने के बारे में पता लगा।
हादसे के दौरान विमान में करीब 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे।
हादसे के बाद रनवे 28 को एहतियातन बंद कर दिया गया, जिससे कुछ समय तक उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा।
घटना के दौरान यात्रियों के बीच चीख-पुकार का माहौल बन गया, सभी लोग दहशत में आ गए।
एयरलाइन का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वैकल्पिक यात्रा की भी व्यवस्था की जा रही है।

