CG ADANI POWER PLANT:छत्तीसगढ़ के अदाणी पावर प्लांट से 1320 मेगावॉट बिजली खरीदेगा उत्तराखंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Adani Power Plant: Uttarakhand to purchase 1,320 MW of electricity from Adani’s power plant in Chhattisgarh!

 

 

CG ADANI POWER PLANT: उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) अगले 25 साल तक अदाणी पावर लिमिटेड से 5.746 रुपये प्रति यूनिट की दर से 1320 मेगावॉट कोयला आधारित बिजली की खरीद कर सकेगा।

कैबिनेट ने इस सिलसिले में अदाणी पावर लिमिटेड के साथ बिजली आपूर्ति समझौते व अन्य संबंधित अभिलेखों पर हस्ताक्षर और शर्तें पूरा करने के साथ ही विद्युत नियामक आयोग से वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए यूपीसीएल को अधिकृत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

इस समझौते के तहत उत्तराखंड को छत्तीसगढ़ में स्थापित किए जा रहे अदाणी पावर के 1,320 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट से बिजली मिलेगी। राज्य को इस प्लांट से बिजली की आपूर्ति वित्तीय वर्ष 2029-30 से मिलने की बात सामने आई है।

उत्तराखंड के लिए छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक आवंटित किया गया है और इसी आधार पर वहां 1,320 मेगावाट क्षमता का बिजली संयंत्र तैयार किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related