Punjab AAP Murder: AAP leader Gurpreet Singh shot dead in broad daylight!
PUNJAB AAP MURDER: पंजाब के ममदोट के मुख्य बाजार में चार कार सवार हमलावरों ने उतरकर बाइक सवार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी।
उसके साथ बाइक पर सवार हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार नगर पंचायत के नवनियुक्त प्रधान विक्की मैनी हमलावरों के मुख्य निशाने मे थे। हमलावरों ने फायरिंग की, लेकिन विक्की मैनी इस हमले में बाल-बाल बच गए।
भूपेंद्र सिंह ने गुरप्रीत सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें रवाना की गई हैं।
