REWA LIFT ACCIDENT: 50-year-old patient dies in hospital lift!
REWA LIFT ACCIDENT: मध्य प्रदेश के रीवा के नेशनल हॉस्पिटल में बेहतर इलाज की उम्मीद में पहुंचे मरीज सुरेश सेन की अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई.
आरोप है कि मरीज को स्ट्रेचर समेत दूसरी मंजिल पर ले जाया जा रहा था, तभी लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई. मरीज का गला लिफ्ट में फंस गया और करीब दो घंटे तक वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा.
परिजनों के सामने ही मरीज ने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल में जमकर विवाद हुआ.
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई.
हालांकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और जमीन पर घसीटा है. इसी बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया.
