DELHI CHILD MURDER : दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक निकला …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI CHILD MURDER : Delhi rape-murder accused turns out to be impotent…

नई दिल्ली. दिल्ली में 11 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार कैब ड्राइवर ने पूछताछ में दावा किया है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, लेकिन शारीरिक समस्या के कारण ऐसा नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

VENEZUELA EARTHQUAKE 2026 : एक मिनट… दो भूकंप… और पूरा देश हिल गया, पूरी रिपोर्ट पढ़िए

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी बच्ची को करीब 10 से 12 किलोमीटर तक गाड़ी में लेकर घूमता रहा और बाद में फरीदाबाद-गुरुग्राम सीमा के पास सुनसान इलाके में उसकी हत्या कर शव को पत्थरों के नीचे छिपा दिया। घटना के बाद वह अपने किराए के मकान पहुंचा, कपड़े बदले और कुछ घंटों बाद फिर काम पर लौट गया।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस का दावा है कि क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसके पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

PRAVESHOTSAV 2026 : सिमगा के इग्नाइट स्कूल में प्रवेशोत्सव बना उत्सव, सत्र का शानदार आगाज

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से बिहार के खगड़िया का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, पीड़ित परिवार भी बिहार का रहने वाला है और आर्थिक तंगी के चलते फुटपाथ पर रहने को मजबूर था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के कैब वेरिफिकेशन, आपराधिक रिकॉर्ड तथा संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONGARGARH PARIKRAMA PATH : परिक्रमा पथ पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ...