PRAVESHOTSAV 2026 : Entrance ceremony becomes a celebration at Ignite School, Simga, marks a grand start to the session
सिमगा। शासकीय इग्नाइट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सिमगा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह, उमंग और पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। ‘प्रवेशोत्सव 2026’ के अवसर पर विद्यालय परिसर में पालकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद पहली बार स्कूल पहुंचे नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के चेहरों पर नए सफर की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
नए शैक्षणिक सत्र के मौके पर छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों और शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि अनिल पांडे ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और पालकों का बेहतर तालमेल ही बच्चों की सफलता की मजबूत नींव है।
CHHATTISGARH : कोचिंग सेंटर, होटल, मॉल और बहुमंजिला इमारतों का होगा सेफ्टी ऑडिट – सीएम
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों में अनिल पांडे, सुनील माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया, उनके सुपुत्र राज भाटिया तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सोनकर उपस्थित रहे।
पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों में पार्षद विष्णु जायसवाल, सचिन जैन, अभिजीत अवस्थी, अनूप तिवारी, नीरज शर्मा तथा भाजपा के मंडल महामंत्री छोटू यादव शामिल हुए।
विशिष्ट नागरिकों के रूप में परीक्षित चतुर्वेदी, दीनबंधु शर्मा और सिमगा संकुल के सीएससी छन्नू लाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष विष्णु जायसवाल, उपाध्यक्ष डिकेश्वरी सोनी तथा समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
शैक्षणिक स्टाफ की ओर से प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम की प्रधान पाठक रुक्मण चक्रधारी, लोरी जगत, शिखा श्रीवास्तव, अनुभव प्रकाश मैडम तथा इग्नाइट पूर्व माध्यमिक से संस्था प्रमुख कुसुम सिंह, स्वप्निल माहेश्वरी सर, शमी बनू मैडम, मधु लता घृतलहरे मैडम और आदर्श पूर्व माध्यमिक हिंदी माध्यम के संस्था प्रमुख राज्यवर्धन भोसले की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रमुख ने सभी अतिथियों, पालकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन का संकल्प दोहराया।
