CRICKETER SHASHANK SINGH: FIR against Indian cricketer Shashank Singh and his former IPS father!
CRICKETER SHASHANK SINGH: IPL टीम पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह पर और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर उनके खाना बनाने वाले स्टाफ के सदस्य विपेंद्र सिंह तोमर ने मारपीट और बदसलूकी के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
शशांक के परिवार का ड्राइवर मिश्रा भी इस मामले में शामिल बताया गया है और उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
शशांक सिंह के पिता एक रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं। उनके खिलाफ शोषण के आरोप, गाली देने, गलत तरीके से बंधी बनाने के आरोप लगे हैं।
इस मामले में सोमवार को भोपाल के रतीबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 31 साल के विपेंद्र सिंह तोमर ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार तोमर को 25 जून को 15,000 की नौकरी पर रखा गया था जिसमें फ्री खाना, रहना मुहैया करने के अलावा सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया गया था।
क्रिकेटर के परिवार को विपेंद्र के जरिए बनाया गया खाना पसंद नहीं आया। खाना नहीं पसंद आने के चलते शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर ने मिलकर कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उसका फोन जब्त किया गया और मना करने के बावजूद जबरदस्ती काम करवाया।
पुलिस ने शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। आगे की कर्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
इस मामले के बाद क्रिकेट शशांक सिंह और उनके पिता की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं।
वही क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपने और अपने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पिता के खिलाफ दर्ज FIR पर सफाई देते हुए सभी आरोपों को गलत बताया है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं, उसे न तो बंधक बनाया गया और न ही उसके साथ वैसा कोई व्यवहार हुआ, जैसा शिकायत में कहा गया है।
