CHHATTISGARH : Failed 10 times, then became an IAS… Now after seeing his body, people say – competition to Hrithik!
रायपुर। 45 साल की उम्र में ऐसा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कम ही देखने को मिलता है। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी अवनीश शरण इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। लोग उनकी नई तस्वीरें देखकर कह रहे हैं कि वह फिटनेस के मामले में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को टक्कर दे रहे हैं।
BOSS ZIP FRAUD : एक क्लिक में फोन हैक, 30 महीने में 791 करोड़ की साइबर ठगी
बिहार के समस्तीपुर में जन्मे Avneesh Sharan की कहानी सिर्फ फिटनेस की नहीं, बल्कि संघर्ष और जुनून की भी है। बताया जाता है कि उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 10 से ज्यादा बार असफलता का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी और आखिरकार IAS अधिकारी बने।
अवनीश शरण ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज से पूरी की। उन्होंने खुद बताया था कि मैट्रिक में उनके सिर्फ 44 फीसदी अंक आए थे, जबकि इंटर में 65 फीसदी और ग्रेजुएशन में 60.7 फीसदी अंक हासिल किए।
फिटनेस की शुरुआत उन्होंने 2020 में कोरोना काल के दौरान की थी। हालांकि नौकरी, परिवार और अन्य जिम्मेदारियों के कारण नियमित वर्कआउट बनाए रखना आसान नहीं था। 2024 में सर्जरी होने के बाद उन्हें ट्रेनिंग भी रोकनी पड़ी, लेकिन जून 2025 से उन्होंने फिर नई शुरुआत की।
HDFC BANK NEW CHAIRMAN: HDFC के नये मुखिया पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार!
इस बार उन्होंने जल्दबाजी नहीं की। नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और लगातार अनुशासन के दम पर उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल दिया। हफ्ते में 5 से 6 दिन वर्कआउट, रोज टहलना, फल-सब्जियों से भरपूर डाइट और शरीर की रिकवरी पर खास ध्यान उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना।
अवनीश शरण ने बताया कि उनकी इस फिटनेस यात्रा के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी बेटी वेदिका थी। उन्होंने ठान लिया था कि बेटी के जन्मदिन से पहले वह अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन फिजिक हासिल करेंगे। इस सफर में उनकी पत्नी रुद्राणी ने भी पूरा साथ दिया।
आज उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके संघर्ष, मेहनत और फिटनेस के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
