पूर्व प्रेमी को फंसाने खुद ही बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, अश्लील मैसेज भेजकर दर्ज कराई थी झूठी शिकायत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Created a fake Instagram account herself to frame her ex-boyfriend; sent obscene messages and filed a false complaint.

बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील संदेश प्रसारित करने और अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली एक 26 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती ने युवक के नाम से फर्जी आईडी बनाई, खुद को ही अश्लील व धमकीभरे मैसेज भेजे और फिर उन्हीं मैसेजेस के स्क्रीनशॉट दिखाकर पुलिस में शिकायत कर दी थी। साइबर सेल और पुलिस की तकनीकी जांच में इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया है।

 

अश्लील संदेशों से आहत होकर प्रार्थी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, तिफरा (बिलासपुर) निवासी प्रार्थी संजय रात्रे ने 15 मई 2026 को तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई व्यक्ति उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चला रहा है। इस आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर अश्लील और धमकीपूर्ण संदेश प्रसारित कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब साइबर सेल की मदद से डिजिटल ट्रेल और सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल्स का तकनीकी विश्लेषण किया, तो इसके तार प्रीति सूर्यवंशी नाम की युवती से जुड़े मिले।

 

पहले खुद को पीड़ित बताकर दर्ज कराई थी शिकायत

विवेचना के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। आरोपी युवती प्रीति सूर्यवंशी ने इससे पहले 1 जनवरी 2026 को तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि संजय रात्रे नामक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है और उसकी व अपनी अश्लील तस्वीरें भेज रहा है। साक्ष्य के रूप में उसने मैसेजेस के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे थे।

 

प्रेम संबंध टूटने के बाद रची साजिश, भेजी गई जेल

तकनीकी जांच और डिजिटल फोरेंसिक साक्ष्यों के परीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि जिस आईडी से प्रीति को अश्लील मैसेज आ रहे थे, उसका निर्माण और संचालन कोई और नहीं बल्कि स्वयं प्रीति ही कर रही थी। उसने खुद ही मैसेज टाइप कर स्क्रीनशॉट लिए थे ताकि संजय को फंसा सके। जांच में पता चला है कि प्रार्थी संजय और आरोपी युवती पूर्व में एक-दूसरे से परिचित थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। संबंध टूटने के बाद युवती ने भ्रामक परिस्थितियां निर्मित करने के लिए यह साजिश रची।

 

आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजी गई जेल

तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 253/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 356, 308(1) और 66(सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रीति सूर्यवंशी (पिता संतोष सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी- शिव मंदिर के पास, तोरवा) को 21 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच अब भी जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related