UK PM RESIGNATION : Keir Starmer announces resignation, this is the biggest contender for the new PM race
रायपुर। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वे अगले प्रधानमंत्री के चुने जाने तक कार्यवाहक पीएम के तौर पर पद संभालते रहेंगे।
देश को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने इस फैसले पर राजा चार्ल्स तृतीय से भी चर्चा की है। अब सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसी बीच लेबर पार्टी में नेतृत्व की दौड़ तेज हो गई है और एंडी बर्नहम को अगले प्रधानमंत्री और पार्टी प्रमुख के रूप में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हाल ही में उपचुनाव जीतने के बाद उनकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई है।
स्टार्मर ने अपने कार्यकाल में कई विवादों और नीतिगत बदलावों का सामना किया, जिसके चलते उन पर लगातार इस्तीफे का दबाव बढ़ता गया। अब उनके फैसले के बाद ब्रिटेन की राजनीति में अस्थिरता और गहराने की आशंका जताई जा रही है।
