Home Politics CJP PROTEST: खरगे ने कसा केंद्र सरकार पर तंज, देश में अघोषित...

CJP PROTEST: खरगे ने कसा केंद्र सरकार पर तंज, देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात! 

0
4
RADA Auto Expo Portal

CJP Protest: Kharge takes a dig at the Central Government; situation in the country akin to an undeclared emergency!

 

CJP PROTEST: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात होने का आरोप लगाया है।

खरगे ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने इसे सरकार की घबराहट का संकेत बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के प्रदर्शन से डर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे और राहुल गांधी सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिलेंगे। मुलाकात शाम 4 से 5 बजे के बीच तय है।

खरगे ने साफ कहा कि वे कोई मांग नहीं रखेंगे। सिर्फ हाथ जोड़कर अपनी बात बताएंगे और अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका तरीका पूरी तरह विनम्र रहेगा। मुलाकात का मकसद मुख्य न्यायाधीश को स्थिति बताना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में अव्यवस्था और अघोषित आपातकाल जैसे हालात उन्हीं की वजह से पैदा हो रहे हैं।

खरगे ने कल करीब 32 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बड़ी तादाद में बल तैनात करना सरकार के डर को दिखाता है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

RADA Auto Expo Portal

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here