CHHATTISGARH: राज्य में CBG प्लांट लगाने की तैयारी, कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Preparations underway to set up CBG plants in the state; clean energy to be produced from waste!

 

 

CHHATTISGARH: मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह की अध्यक्षता में कचरे और बायोगैस से संपीड़ित जैव गैस (CBG) के उत्पादन को ईंधन के रूप में उपयोग करने के संबंध में व्यापक चर्चा की गई.

यह पहल राज्य की नई CBG नीति के तहत तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है.

सरकार ने रायपुर, भिलाई, बिलासपुर सहित आठ प्रमुख शहरों में प्लांट स्थापना के लिए भूमि चिन्हित कर ली है. परियोजना के शुरू होने से शहरों में कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा, खुले में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी और पर्यावरण प्रदूषण पर भी नियंत्रण मिलेगा.

इस योजना से किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। फसल कटाई के बाद बचने वाले कृषि अवशेष अब आय का नया स्रोत बनेंगे, जिन्हें प्लांटों तक पहुंचाकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की जा सकेगी. वहीं पशुपालकों को भी जैविक अपशिष्ट के बेहतर उपयोग का लाभ मिलेगा.

 

प्लांटों में तैयार होने वाली कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) की खरीद तेल विपणन कंपनियां करेंगी, जिससे परियोजना को स्थायी बाजार मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. सरकार का मानना है कि यह पहल “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को मजबूत करते हुए हरित ऊर्जा, किसानों की आय और पर्यावरण संरक्षण—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related