RAIPUR VIRAL VIDEO: Vikas Upadhyay filmed a reel in front of an electricity meter to protest against smart meters!
RAIPUR VIRAL VIDEO: रायपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बिजली मीटर के सामने खड़े होकर ‘तेरी गलियों में कयामत होगी…’ गाने पर टिकटॉक और रील स्टाइल में वीडियो के जरिए स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए दे रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए उससे कई गुना ज्यादा वसूली की जा रही है।
कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ा है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी पहले ही राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर चुकी है और अब सोशल मीडिया के जरिए भी सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई जा रही है।
देखे वीडियो:
