BILASPUR ROAD ACCIDENT: सड़क हादसे में दो की मौत मामले में  सीएमओ ने किया आत्मसमर्पण! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR ROAD ACCIDENT: CMO surrenders in case involving two deaths in road accident!

 

 

बिलासपुर: तखतपुर के समीप नगर पंचायत बरेला में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में नामजद तखतपुर नगर पालिका के CMO  अमरेश सिंह सोमवार सुबह जरहागांव थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद आरोपी के थाने पहुंचने में हुई देरी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं और स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

जांच अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि जांच निष्पक्ष ढंग से की जा रही है और प्रकरण में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतकों के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related