CG Weather: Rain expected in several districts of the state over the next 3 days!
CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक आज से ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से खुली जगहों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक्टिव रहने से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई. प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में बना हुआ है और एक्टिविटी लगातार जारी हैं.
मौसम विभाग के अनुसार औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना होते हुए पूर्व की ओर गंगीय क्षेत्र तक फैली हुई है. इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है.
