CG BREAKING : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़, पूरे राज्य में आक्रोश, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Chhattisgarh Mahatari’s statue vandalised, anger spread across the state, many protesters detained…

रायपुर. राज्योत्सव से ठीक पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

“छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला” – क्रांति सेना

प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता भावनात्मक हो उठे। एक युवक प्रतिमा के सामने रो पड़ा और बोला, “ये सिर्फ मूर्ति नहीं है, हमारी पहचान है। हमारी संस्कृति, हमारी अस्मिता पर हमला हुआ है।”

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सरकार पर राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता की अनदेखी का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सख्त रुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को “छत्तीसगढ़ की आस्था और सम्मान पर चोट” बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए। “राज्य की पहचान और संस्कृति का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” – सीएम साय ने कहा।

भूपेश बघेल का बीजेपी पर वार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कहीं यह शासन-प्रशासन के कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों को हटाने वाली भाजपा सरकार की करतूत तो नहीं? भाजपा समझ ले कि अगर जनआक्रोश को अनदेखा किया, तो अच्छा नहीं होगा। छत्तीसगढ़ महतारी की जय! बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के।”

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related