CG BREAKING : मेडिसिटी हब, नए मेडिकल कॉलेज और बस्तर हेल्थ योजना का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Medicity Hub, new medical college and Bastar Health Scheme announced

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेक्टर को लेकर बड़ा विजन सामने आया है। विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में प्रदेश का हेल्थ मॉडल पूरी तरह बदलने वाला है।

नवा रायपुर में हुए वाइस चांसलर मीट-2026 में सीएम ने कहा कि अब आधुनिक इलाज और पारंपरिक आयुर्वेद को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर और सस्ता इलाज मिल सके।

सरकार की प्लानिंग काफी बड़ी है। राजधानी में मेडिसिटी हब बनाया जा रहा है, जहां 5000 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार होगा। इसके साथ ही प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज और दूसरे हेल्थ संस्थान तेजी से बन रहे हैं।

सबसे बड़ा फोकस अब बस्तर जैसे इलाकों पर है। 13 अप्रैल से सुकमा में “मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना” शुरू होगी, जिसमें लाखों लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि पहले इलाज के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब योजनाओं की वजह से हालात बदल रहे हैं। साथ ही डॉक्टरों से भी अपील की गई है कि वे सेवा भाव और संवेदनशीलता के साथ काम करें।

कुल मिलाकर सरकार अब हेल्थ सेक्टर को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी में है, जिसका असर सीधे आम जनता पर दिखेगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

आत्मसमर्पित नक्सलियों की हुई रिवर्सल नसबंदी

Reversal of sterilization performed on surrendered Naxalites. रायपुर: छत्तीसगढ़ का...

CHHATTISGARH VISION : 2047 का मास्टरप्लान!

CHHATTISGARH VISION : Masterplan for 2047! रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने...

CHHATTISGARH : अब फाइल नहीं अटकेगी!

CHHATTISGARH : Now the file will not get stuck! रायपुर।...