छत्तीसगढ़ः 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा

Date:

रायपुर। ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ पर प्रदेश के भाजपा के नेता विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री का घेराव कर रहे है। मगर अब 15 मार्च को भाजपा छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने वाली है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

बुथ सशक्तिकरण को लेकर जारी भाजपा की बैठक में 5 जिले के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और प्रभारी जिलाध्यक्ष समेत हर जिले के 5 सदस्य मौजूद रहे। अरुण साव ने कहा कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकार रही। गरीबी का नारा देकर पार्टी गरीब कल्याण की योजना बनाती रही। मगर गरीबों के लिए असली काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने आगे कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण योजना का चावल मिल रहा है, इससे बड़ी कोई योजना नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर मिल रहा है, जिस प्रकार से दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। ये कितनी बड़ी बात है। आज मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी टीकों का निर्माण करवाया है। साथ ही दुनिया में 101 देशों को हमने टीका देना का काम किया है।

कांग्रेस अधिवेशन पर अरुण साव ने कहा कि यह अधिवेशन हम केवल प्रदेश की जनता के नजरों देख रहे हैं। 2018 के चुनाव में जनघोषणा पत्र के माध्यम से वादे किए थे। ये 15 क्विंटल धान खरीदी को सीमा समाप्त कर देंगे। बेरोजगारी भत्ता के हकदार युवा पूछ रहे हैं 5 साल के एक 1 लाख 50 हजार रूपए कब मिलेंगे। पेंशन लेने के लिए वृद्ध महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि कब पेंशन मिलेगा? शराबबंदी कब बंद होगी?

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related