CHHATTISGARH : सर्राफा कारोबारी मर्डर केस में बड़ा क्लू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Big clue in bullion trader murder case

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चर्चित सर्राफा कारोबारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। हत्या और लूट के बाद आरोपी जिस रास्ते से भागे थे, वहां से करीब 8 किलोमीटर दूर जंगल में ज्वेलरी के खाली बॉक्स, जला हुआ बैग और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस को शक है कि वारदात के बाद आरोपी पूरी रात इसी जंगल में छिपे रहे। पहचान और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने कुछ सामान जला दिया और बाकी जंगल में ही फेंककर फरार हो गए।

CHHATTISGARH : वकील का दावा धड़ाम! कोर्ट में खुद फंस गए साहब

26 मई को कोटमी बाजार में सर्राफा कारोबारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश बाइक से पहुंचे थे और सोने-चांदी से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने 6 जिलों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अब जंगल से मिले सामान की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे हत्यारों तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है।

CHHATTISGARH TRAIN : रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले!

इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी है। सर्राफा एसोसिएशन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने भी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related