CHHATTISGARH TRAIN : रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH TRAIN : Rail passengers are in trouble!

रायपुर। छत्तीसगढ़ और आसपास के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जून में रद्द की गई कई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन जोड़ने के लिए होने वाला नॉन-इंटरलॉकिंग काम फिलहाल टाल दिया गया है, जिसके बाद रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

PRAKASH RAJ ON MODI : मोदी पर प्रकाश राज का वार!

पहले 7 जून से 19 जून के बीच कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट किया गया था। अब रेलवे ने फैसला बदलते हुए सभी ट्रेनों को उनके पुराने टाइम, पुराने रूट और तय तारीखों पर चलाने का ऐलान कर दिया है।

रायगढ़-बिलासपुर, कोरबा-रायपुर, गेवरारोड-रायपुर जैसी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अब सामान्य रूप से चलेंगी। वहीं साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत दर्जनों बड़ी ट्रेनें भी अब रद्द नहीं होंगी।

IRAN PRESIDENT RESIGNATION : राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबरों से मचा हड़कंप

इतना ही नहीं, जिन ट्रेनों का रूट बदला गया था, वे भी अब अपने पुराने और नियमित मार्ग से ही चलेंगी। वहीं कई ट्रेनों की देरी (री-शेड्यूलिंग) भी खत्म कर दी गई है। यानी आजाद हिंद एक्सप्रेस, जनशताब्दी और हसदेव एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अब लेट नहीं चलेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति NTES ऐप, रेलवे वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 पर जरूर चेक करने की अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related