CG MID-DAY MEAL: रसोइया दीदियों का सरकार को अल्टीमेटम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Mid-Day Meal: ‘Rasoiya Didis’ issue ultimatum to the government!

 

CG MID-DAY MEAL: रसोइयों ने कहा है कि 28 सितंबर 2026 तक रसोईया और समूह संचालकों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा, तो रसोईया हड़ताल पर जाने का फैसला कर सकती हैं.

रसोइयों का कहना है कि 16 जून से स्कूल शुरू हो चुके हैं और करीब 4 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।

प्रदेश के सभी 87 हजार 500 रसोइया दीदी 28 सितंबर से मध्यान भोजन नहीं बनाएंगी। सभी रसोइयों से अपील की कि जब तक वेतन नहीं तब तक मध्यान भोजन नहीं बनाएं। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

रसोइयों के अनुसार, 11 सितंबर को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के पास मानदेय भुगतान के लिए राशि पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक उनके खातों में पैसा नहीं आया है। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन की मांग है कि रसोईया महिलाओं का पिछले तीन महीने का लंबित मानदेय तत्काल जारी किया जाए।. इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन सामग्री के लिए समूह संचालकों के खातों में राशि जमा की जाए, ताकि स्कूलों में भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related