RAIPUR MEAT SHOPS CLOSED: आज और कल बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur Meat Shops Closed: Meat and mutton shops to remain closed today and tomorrow; Municipal Corporation issues order.

 

 

 

RAIPUR MEAT SHOPS CLOSED: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मांस मटन की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में रायपुर नगर निगम आदेश भी जारी कर दिया है। आज अनंत चतुर्दशी और कल दिगंबर जैन समाज का पर्युषण पर्व संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा मनाया जाएगा। इन धार्मिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री और पशुवध पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

नगर निगम की टीम होटल और अन्य ऐसे स्थानों पर भी नजर रखेगी, जहां मांस-मटन की बिक्री या परोसे जाने की संभावना है। इस दौरान अगर बेचते पकड़ाए तो मांस-मटन को तत्काल जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई होटल, दुकान या अन्य प्रतिष्ठान मांस-मटन बेचते हुए मिला तो मांस-मटन को तत्काल जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related