IRAN PRESIDENT RESIGNATION : राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबरों से मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IRAN PRESIDENT RESIGNATION : News of President’s resignation creates stir

रायपुर डेस्क। ईरान की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब खबरें सामने आईं कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इस्तीफा लिख दिया है। दावा किया गया कि उन्होंने सरकार को बड़े फैसलों से दूर रखने और IRGC से जुड़े हार्डलाइनर गुट पर देश चलाने का आरोप लगाया है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

COMMERCIAL LPG CYLINDER : गैस सिलेंडर ने दिया झटका!

राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि पेजेश्कियन ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और वे पूरी तरह अपने पद पर बने हुए हैं। अधिकारियों ने इसे विदेशी मीडिया द्वारा फैलाई गई अफवाह बताया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति पहले की तरह अपने सभी संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

CG ELECTION 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग शुरू!

हालांकि इस पूरे विवाद ने एक बार फिर ईरान की अंदरूनी राजनीति को सुर्खियों में ला दिया है। लंबे समय से ऐसी चर्चाएं हैं कि सुधारवादी राष्ट्रपति पेजेश्कियन और कट्टरपंथी IRGC गुट के बीच खींचतान चल रही है। आर्थिक संकट, महंगाई, बेरोजगारी और बाहरी दबावों के बीच सत्ता संघर्ष की अटकलें लगातार तेज होती रही हैं।

इजरायल और अमेरिका के साथ बढ़े तनाव के बाद ईरान पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे माहौल में राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। हालांकि फिलहाल सरकार का साफ कहना है कि इस्तीफे की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related